27.3 C
Dehradun

रानीखेत तक पहुंची जंगल की आग; पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से बेहाल

Must read

रानीखेत। छावनी क्षेत्र के आसपास दो दिन पहले जंगल की आग पहुंच गई। गोल्फ मैदान से लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल तक आग पहुंच गई। इससे खलबली मच गई थी। एहतियात के तौर पर फैमली वार्ड को भी शिफ्ट कर दिया गया था। इससे पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से बेहाल हो गया था।

हालांकि अब आग थमने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। ऐतिहासिक गोल्फ मैदान रोजाना की तरह नियमानुसार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वहीं मिलिट्री हास्पिटल वाले क्षेत्र में भी स्थिति सामान्य हो गई है। एहतियातन शिफ्ट किए गए फैमिली वार्ड बहाल कर दिए गए हैं।
पर्यटकों को किया गया सचेत

सेना के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जंगल आग पर काबू पाने को चले अभियान तक धुएं के कारण एमएच से लोग पास ही शिफ्ट कर दिए गए थे। उधर कालिका क्षेत्र से लगे जंगल जलने के कारण गोल्फ मैदान में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को भी सचेत किया गया था। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) के सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्थिति सामान्य है। एहतियातन लोगों को वनाग्नि के कारण सतर्क किया गया था।

गोल्फ मैदान पर्यटकों के लिए रोज की तरह खुला है। उधर वन विभाग ने सिविल नागरिकों से वन क्षेत्रों को आग से बचाने में सहयोग तथा जंगल जलाने वालों पर नजर रखने की अपील की है। कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की अब तक लगभग 600 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं करीब 900 हेक्टेयर जंगल जलने से करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article