17.1 C
Dehradun
spot_img

वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

Must read

हल्द्वानी :  वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए हिल एरिया की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इससे महिला उम्मीदवारों को भर्ती में सहूलियत होगी।

असल में पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को पत्र लिखा था।

12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस

निदेशक हरबीर सिंह ने बताया कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं आवेदन

  • भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना (विज्ञापन संख्या 02/2023) के तहत भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
  • इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट anipathvayu.cdc.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2023 से शुरू हो गई है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।
  • इन पदों पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा 20 मई 2023 से आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रांरभिक तिथि- 17 मार्च 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2023
  • लिखित परीक्षा का आयोजन- 20 मई 2023

पात्रता

उम्मीदवारों को सीओबीएसई सदस्य के रूप में सूचीबद्ध शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।वही,इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर, 2006 और 26 जून, 2006 के बीच होना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहे तो उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।अगर इस भर्ती के लिए 21 साल से ऊपर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement