17.1 C
Dehradun
spot_img

पीएम मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

Must read

बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे के बाद में ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं 25 मार्च को कर्नाटक में रहूंगा, इस दौरान श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के उद्घाटन के लिए वहां मौजूद रहूंगा।

मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन यात्रियों को आने-जाने में आसानी को बढ़ाएगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने का भी काम करेगी। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मेट्रो में भी सफर करेंगे।

कर्नाटक में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, प्रधानमंत्री ने पिछले दो महीनों में कई बार इस राज्य का दौरा किया है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे। ऐसे में पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा काफी मायने रखता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement