24.7 C
Dehradun
spot_img

मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 53 व एसोसिएट प्रोफेसर के 103 रिक्त पद जल्द भरे जायेंगे

Must read

मेडिकल कॉलेजों को मिलेगी 156 नई फैकल्टी

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर तथा प्रोफेसरों के रिक्त 156 पदों पर शीघ्र ही फैकल्टी तैनात कर दी जायेगी। जिससे राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को फैकल्टी की कमी से काफी राहत मिलेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज बजट सत्र के बीच अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संवर्ग के रिक्त पदों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को मार्च 2024 में प्रोफेसरों एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के रिक्त 153 पदों का अधियाचन भेजा था। जिस पर चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस दौरान विभागीय मंत्री ने सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष से वार्ता कर शीघ्र मेडिकल फैकल्टी उपलब्ध कराने को कहा। जिस पर बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा एक माह के भीतर फैकल्टी के चयन की सूची जारी करने की बात कही। डॉ. रावत ने बताया कि सेवा चयन बोर्ड से चयनित फैकल्टी की सूची मिलते ही शीघ्र विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तैनाती कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड को भेजे गये अधियाचन में प्रोफेसरों के 53 तथा एसोसिएट प्रोफेसर के 103 पद शामिल है जिनमें एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, बल्ड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री , डर्मेटोलॉजी, इमरजेन्सी मेडिसिन, फोरेन्सिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी, ऑप्थैलमोलॉजी, आर्थापेडिक्स, ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, साईकाइट्री, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरपी तथा रेस्पीरेट्री मेडिसिन विभाग के पद हैं। बैठक में मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत हल्द्वानी, देहरादून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में न्यूरो फिजिशियन तथा गैस्ट्रोलॉजिस्ट के पद सृजित करने, पीजी की सीट बढ़ाने के लिये प्रस्ताव शासन को भेजन के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पैरामेडिकल, टैक्नीशियन व अन्य नॉन मेडिकल पदों को भी शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुराधा पाल, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. आर.एस. बिष्ट, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज प्रो गीता जैन, प्राचार्य हरिद्वार मेडिकल कॉलेज प्रो. रंगील सिंह रैना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement