24.7 C
Dehradun
spot_img

एलसी मंगल डीआरडीओ प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक नियुक्त

Must read

दून स्थित डील के निदेशक रहे एलसी मंगल

नई दिल्ली। विशिष्ट वैज्ञानिक एल.सी. मंगल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के मुख्यालय, दिल्ली में प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

महानिदेशक का कार्यभार संभालने से पहले वे देहरादून में रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डील) के निदेशक थे। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की उपग्रह संचार और सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (एसडीआर) की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कार्य किया है। रक्षा अनुशंधान के क्षेत्र में असाधारण कार्य हेतु उन्हें अग्नि अवॉर्ड और आईईईई द्वारा वर्ष 2024 के ‘टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर’ जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। महानिदेशक के रूप में डीआरडीओ ने उन्हें शिक्षा संस्थानों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक शोध पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। एल.सी. मंगल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और पिछले 36 वर्षों से डील देहरादून में कार्यरत थे ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement